मानव शरीर का अधिकतम तापमान कितना हो सकता है? क्या उससे मौत हो जाएगी? जानिए शरीर से जुड़ी बातें..
आखिर इंसान का शरीर कितनी गर्मी या कितना अधिकतम तापमान सहन कर सकता है?
इस सवाल का जवाब सीधा नहीं है, क्योंकि हमें कई पहलुओं पर गौर करना होगा.
गर्मी मौसम दस्तक दे रहा है और दुनिया भर के मौसम विभाग चेता चुके हैं कि इस बार दुनिया के उत्तरी गोलार्द्ध में गर्मी चरम पर देखने को मिलेगी. चाहे इसे जलवायु परिवर्तन का असर कहें या फिर अल नीनो का, मौसम विभाग कह रहे हैं कि यह साल गर्मी के कई रिकॉर्ड बना सकता है. पर आखिर इंसान का शरीर कितनी गर्मी या कितना अधिकतम तापमान सहन कर सकता है? इस सवाल का जवाब सीधा नहीं है, क्योंकि हमें कई पहलुओं पर गौर करना होगा.
)
एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर का सामान्य तापमान लगभग 37°C होता है, लेकिन लू लगने से पहले मानव शरीर का अधिकतम तापमान लगभग 41°C या इससे अधिक हो सकता है. लू लगना एक जीवन-घातक स्थिति है, जो तब होती है जब शरीर अपने तापमान को नियंत्रित करने में असमर्थ होता है और अगर तुरंत इलाज न किया जाए, तो इंसान की मौत तक हो सकती है. यही कारण है कि लू से मौतों की खबरें भी सुनने को मिलती हैं.
लेकिन यह वास्तव में बहस का विषय है कि आखिर इंसान का शरीर कितना अधिकतम तापमान झेल सकता है. क्योंकि ‘कितनाट परिभाषित करते समय हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि ‘कितनी देर’! इसके अलावा वैज्ञानिक एक और बात पर ध्यान देने को कहते हैं कि आसपास की नमी कैसी और कितनी है. क्योंकि ज्यादा तापमान के साथ ज्यादा नमी अधिक घातक साबित हो सकती है.
वहीं अगर सामान्य अर्थों में लिया जाए, यानी भारत में जिन हालातों में आम लोग रहते हैं उनके लिहाज से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान समस्या मानव शरीर को समस्या देना शुरू कर देगा. वहीं, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक जानलेवा साबित हो सकता है. वैसे शरीर के लिए आदर्श तापमान 36 से 37.5 डिग्री के बीच हो सकता है. इसकी पुष्टि कई अध्ययन करते हैं.
Add Rating and Comment