• 03-05-2024 23:17:25
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

IPL2024:मुंबई के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक

शस्वी जायसवाल ने रोहित शर्मा के सामने शतक जड़कर भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चयन से पहले स्टेटमेंट दिया है।

आईपीएल 2024:सोमवार (22 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद आईपीएल 2024 में खेलने आए यशस्वी का बल्ला इस मैच से पहले खामोश था। उन्होंने बहुत ही सही समय पर शतक जड़ा। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का इसी हफ्ते सलेक्शन होना है। इससे पहले उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के सामने शतक ठोककर स्टेटमेंट दिया है। ऐसा नहीं है कि यशस्वी के चयन पर इस आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर होता। उनका सलेक्शन लगभग तय है, लेकिन यह शतक ठोककर उन्होंने फॉर्म को लेकर बहस की गुंजाइश ही खत्म कर दी है। यशस्वी ने मुंबई के खिलाफ 59 गेंद पर शतक जड़ा ) यशस्वी जायसवाल का फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। टी20 वर्ल्ड कप में बतौर ओपनर वह टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाने के साथ-साथ बड़े स्कोर तक पहुंचने की भी काबिलियत रखते हैं। रोहित शर्मा के साथ उनके ओपनिंग करने से बाएं और दाएं हाथ का संयोजन मिलेगा।यशस्वी ने मुंबई के खिलाफ 59 गेंद पर 8 चौके और 7 छक्के की मदद से शतक जड़ा। वह 60 गेंद पर 9 चौके और 7 छक्के की मदद से 104 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 173.33 का रहा। यशस्वी जायसवाल का यह आईपीएल में दूसरा शतक यशस्वी जायसवाल का यह आईपीएल में दूसरा शतक था। दोनों शतक उन्होंने मुंबई के खिलाफ ही जड़े हैं। पिछले साल वानखेड़े स्टेडियम में 124 रन की पारी खेली थी। आईपीएल 2024 में राजस्थान की टीम बेहतरीन फॉर्म में है। टीम 8 में से 7 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। टीम ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया। उसे प्लेऑफ में जगह पक्का करने के लिए एक और जीत चाहिए।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.