Space में ये क्या हो रहा है... शुक्र ग्रह से अंतरिक्ष में हो रहा कार्बन और ऑक्सीजन का रिसाव, विज्ञानियों की टिकी नजर
खूबसूरत ग्रह शुक्र ( Venus ) के वायुमंडल से कार्बन और आक्सीजन गैस का रिसाव हो रहा है जो अंतरिक्ष में फैल रहा है। नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शशिभूषण पांडेय बताते हैं कि शुक्र हमारे सौरमंडल का खूबसूरत ग्रह है ।
अब शुक्र ग्रह को लेकर नई जानकारी मिल रही है कि इसके वातावरण का कुछ हिस्सा अंतरिक्ष में लीक हो रहा है।
नैनीताल। खूबसूरत ग्रह शुक्र (वीनस) के वायुमंडल से कार्बन और आक्सीजन गैस का रिसाव हो रहा है, जो अंतरिक्ष में फैल रहा है। फ्रांस, जर्मनी, आस्ट्रिया व जापान के विज्ञानियों ने इस घटना का पता लगाया है। यह रिसाव शुक्र के अस्थायी चुम्बकीय क्षेत्र के कारण हो रहा है या फिर घूर्णन के कारण, इसका पता लगाया जाना अभी बाकी है।
)
नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शशिभूषण पांडेय बताते हैं कि शुक्र हमारे सौरमंडल का खूबसूरत ग्रह है। अब शुक्र ग्रह को लेकर नई जानकारी मिल रही है कि इसके वातावरण का कुछ हिस्सा अंतरिक्ष में लीक हो रहा है।
अंतरिक्ष में फैल रहे हैं कार्बन व ऑक्सीजन
इसके कार्बन व ऑक्सीजन आयन निकलकर अंतरिक्ष में फैल रहे हैं। शुक्र के वातावरण में हो रहा यह घटनाक्रम चिंता का विषय हो सकता है। भले ही पृथ्वी से देखे जाने पर शुक्र बेहद सुंदर नजर आता हो, लेकिन यह अपने घने हानिकारक वातावरण के लिए अधिक जाना जाता है। फ्रांस की विज्ञानी लीना हदीद के नेतृत्व में कार्बन व आक्सीजन रिसाव संबंधी शोध फ्रांस में नेशनल सेंटर फार साइंटिफिक रिसर्च (सीएनआरएस) व द लेबोरेटरी आफ प्लाज्मा फिजिक्स (एलपीपी) में किया गया।
शुक्र में यान भेजने की तैयारी कर रहा इसरो
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) और जापान के मिशन बेपीकोलंबो अंतरिक्ष यान ने बुध ग्रह पर पहुंचने से पहले मार्ग पर शुक्र के वातावरण के रिसाव की तस्वीरें कैद की। जिस कारण यह रोचक जानकारी मिल सकी। 12 अप्रैल को प्रतिष्ठित नेचर एस्ट्रोनमी मैगजीन में यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। गैसों के रिसाव के कारण के बारे में अगले शोध के बाद पता चल पाएगा। पृथ्वी के निकटतम इस ग्रह पर इसरो भी शुक्र यान भेजने की तैयारी कर रहा है। जिस कारण भारतीय विज्ञानियों की जिज्ञासा भी शुक्र के प्रति अधिक बनी है।
गायब हुआ शुक्र का समुद्र
शुक्र के बारे में जितनी अधिक जानकारी ज्ञात होगी, शुक्रयान मिशन के लिए उतनी ही मददगार साबित होगी। डा. शशिभूषण पांडेय कहते हैं कि वैज्ञानिक मानते हैं कि सामान्य तौर पर शुक्र चट्टानी है। इसका आकार व द्रव्यमान पृथ्वी के समान है। शुक्र की सतह पर कभी पृथ्वी की तरह विशाल समुद्र हुआ करते थे। मगर अब उसका पानी गायब हो चुका है। इसका पता लगाना एक बड़ी चुनौती है।
खगोलविद शुक्र के वातावरण के बारे में प्रत्येक जानकारी जुटाना चाहते हैं। इस ग्रह की कई विशेषताएं पृथ्वी के सामान हो सकती हैं, जिन्हें जानना बेहद जरूरी हो जाता है। शुक्र की जानकारियां पृथ्वी के बेहतर भविष्य के लिए उपयोगी साबित होंगी।
Add Rating and Comment